लोहे का एंगल फंसने से साइकिल सवार महिला घायल

दुर्ग। आरोग्यम अस्पताल से पत्नी को साइकिल पर बैठा कर ला रहे प्रार्थी की साइकिल पर लोहे का एंगल गिर जाने से पीछे बैठी किरण सोनी को चोटे आई, वहीं साइकिल चालक प्रार्थी सुनील सोनी को कोई चोटे नहीं आई है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुनील सोनी मुंबई आवास ब्लॉक नंबर 89 में परिवार के साथ रहता है। 8 दिसंबर को वह अपनी पत्नी किरण सोनी को आरोग्य हॉस्पिटल से इलाज करने के बाद साइकिल पर बैठाकर घर वापस आ रहा था।इसी दौरान सिकोला भाठा बोगदा के पास ई रिक्शा सीजी 07 सी एम 4323 के चालक नश ई-रिक्शा में लोहे का एंगल लेकर जा रहा था। ई रिक्शा चालक ने सही ढंग से लोहे के एंगल को बांधा नहीं था जिसके कारण वाहन तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से लोहे का एंगल गिरकर प्रार्थी की साइकिल के पीछे चक्के में फंस गया। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी किरण सोनी के पैर, हाथ आदि में चोटे आई वहीं प्रार्थी की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *