मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। साइकिल पर आइसक्रीम बेचने वाले प्रार्थी के दोस्त की साइकिल को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, इससे प्रार्थी के दोस्त के सिर, चेहरे आदि में चोटे आई और उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। शिकायत के बाद अंजोरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सत्यम नागर ग्राम सांकरा में विनोद गुप्ता के आइसक्रीम फैक्ट्री में आइसक्रीम बेचने के लिए अपने साथी आयुष कुमार उर्फ अमन , पारस जाटव के साथ यूपी से आया हुआ है वे लोग साइकिल पर आइसक्रीम का बॉक्स रखकर बाजार-बाजार जाकर आइसक्रीम बेचते हैं
7 दिसंबर को वह अपने साथी आयुष कुमार उर्फ अमन, पारस जाटव के साथ मिलकर आइसक्रीम बेचने के लिए साइकिल से नगपुरा गांव गए हुए थे।आइसक्रीम बेचकर वापस ग्राम थनौद होते हुए सांकरा जा रहे थे। शाम लगभग 5:30 बजे सिन्हा इंटरप्राइजेज के पास चंगोरी मार्ग पर सामने से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आयुष कुमार उर्फ अमन की साइकिल को जमकर टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल चालक वहां से फरार हो गया। इस दुर्घटना में आयुष कुमार उर्फ अमन को चोटे आई और उसे एंबुलेंस की सहायता से पहले शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया वहां प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार के लिए गंगोत्री अस्पताल दुर्ग ले जाकर भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *