दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिन दहाड़े चोरी

दुर्ग। इंदिरा मार्केट स्थित मायरा साड़ी दुकान के सामने लॉक करके खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सोभित कुमार मायरा साड़ी दुकान में सेल्समैन का काम करता है। 1 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्लस सीजी 07 एलडी 2588 को स्टेशन रोड इंदिरा मार्केट मायरा साड़ी दुकान के बाहर लॉक करके खड़ी कर अंदर काम करने चला गया था। बाद में वह बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 12000 रुपए आंकी गई है।अपने स्तर पर वाहन की तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *