घर का ताला तोड़कर जेवरात व रकम की चोरी

दुर्ग। अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अशोक बंजारे हाई स्कूल के पास ग्राम गोंडपेण्ड्री निवासी है और वह ड्राइवरी का काम करता है। रोज की तरह उसके घर के सभी सदस्य अपने काम पर चले जाते हैं। 4 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे के आसपास परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का गेहूं दाना लगा दो जोड़ी मंगलसूत्र, सोने का एक जोड़ी कान का टॉप्स, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की चेन तथा बेटे के अलमारी में रखे 22000 रुपए की चोरी कर लिया। चोरी गए सामानों की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *