दुर्ग। अस्थाई रूप से लगी स्वेटर दुकान में काम कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अंगद सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अस्थाई स्वेटर दुकान मालवीय नगर में काम करता है। इस वर्ष भी वह अपने बेटे मनीष सिंह के साथ दुकान में काम करने 45 दिन पहले आया हुआ था ।उसका लड़का मनीष सिंह धर्मपाल सिंह की दुकान में काम कर रहा था। वे लोग रोजाना रायपुर नाका के पास कश्मीरी उलन बाजार में खाना खाने जाते हैं। 3 दिसंबर की रात में उसका लड़का मनीष खाना खाकर वापस रात में मालवीय नगर स्थित धर्मपाल सिंह की दुकान में आ रहा था। इस दौरान आयुक्त कार्यालय के सामने मेन रोड में अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसके लड़के को टक्कर मार दी। इससे उसके लड़के मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
