जुआ खेल रहे सात आरोपी पकड़ाये,मोबाइल व रकम जब्त

दुर्ग। ग्राम अरसनारा थाना नंदिनी नगर शमशान घाट के पास जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से नगदी 17000 रुपए, 10 मोबाइल, 2 दुपहिया वाहन कुल कीमती 1,73,000 का मशरूका जब्त किया गया है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर नंदिनी पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई।
नंदिनी थाना प्रभारी पारसनाथ सिंह ने बताया कि 26 नवंबर की रात्रि ग्राम अरस नारा शमशान घाट के पास बिजली पोल के नीचे स्ट्रीट लाइट की रोशनी का लाभ उठाते हुए कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने सात आरोपी को जुआ खेलते हुए पकड़ा। धारा छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने आरोपी शेष नारायण पिता संतोष यादव उम्र 26 साल निवासी जुनवानी चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला, बंशी लाल उम्र 59 साल निवासी बजरंग नगर कंडरा पारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, प्रदीप कुमार मैत्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम अरसनारा थाना नंदिनी नगर, प्रवीण लांजेवार उम्र 28 साल निवासी अंबेडकर नगर बौद्ध बिहार के पास उरला थाना मोहन नगर, धर्मेन्द्र चौधरी पिता स्व० जीलाल चौधरी उम्र 33 वर्ष निवासी न्यू गोंदवारा लिंग सेज कोल्ड स्टोरेज के बाजू रायपुर,विरेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 37 वर्ष उरला थाना मोहन नगर,मनीष कुमार साहू उम्र 43 वर्ष ग्राम धनोरा थाना पदमनाभपुर के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *