दुर्ग। दुकान का ताला एवं ऊपर लगी सीट को तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में प्रवेश किया और सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कन्हैयालाल साहू की पोटिया शराब दुकान के पास साहू किराना स्टोर के नाम से दुकान है। 24 नवंबर की रात को 10:00 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर पोटिया कला न्यू आदर्श नगर दुर्ग चला गया था। दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जब प्रवेश किया तो देखा कि दुकान के ऊपर की सीट भी टूटी हुई है। अज्ञात आरोपी ने दुकान में रखे तीन नग सीसीटीवी कैमरे, एक जिओ फाइबर वाईफाई, एक स्टेबलाइजर कंट्रोलर, मोबाइल फोन, चार्जर तथा नगदी रकम 8000 रुपए की चोरी कर ली।