बाइक सवार की गिरने से घटनास्थल पर ही मौत

दुर्ग। थाना उतई अंतर्गत सीआईएसफ ट्रेनिंग सेंटर के सामने बुधवार की रात को एक युवक मोटरसाइकिल से गिर गया। इस घटना में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उतई पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चिंगरी थाना अंडा निवासी विनोद यादव अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात लगभग 7:30 बजे अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बाइक से गिर गया और काफी दूर तक घसीट गया। लोगों ने जब उसे रोड पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि संभावना व्यक्त की जा रही है कि रोड पर अचानक गाड़ी के सामने कोई गाय या जानवर आ गया होगा जिसके चलते वह टकराकर दूर जाकर गिरा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *