दुर्ग। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को को टक्कर मार दी, इससे दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचाया। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक एक कार सीजी 07 बी एच 884 2 के चालक ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे तालाब तक पहुंच गई और पेड़ से टकराकर रुक गई, अन्यथा कार तालाब में गिर सकती थी। घटना के बाद मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
