दुर्ग। गाली गलौज देने से मना करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की इससे प्रार्थी को चोटे आई।प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष यादव सिकोला भाठा निवासी है और वह ड्राइवरी का काम करता है। 12 नवंबर की रात को वह अपने घर के दरवाजे के पास बैठा हुआ था उस समय उमेश यादव के घर में किराए पर रहने वाला लड़का गाली गलौज कर रहा था। इस पर प्रार्थी ने उसे गाली देने से मना किया। यह सुनकर आरोपी गुस्से में आ गया और प्रार्थी के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी के सिर,हाथ आदि में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।