दुर्ग।थाना उतई क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है फिर भी पुलिस हत्या का मामला होने का संदेह करते हुए जांच में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को खेत के किनारे में आरा मिल में काम करने वाले राहुल सिंह नाम के युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। शव को मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे जांच को दिशा दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों, साथियों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि राहुल सिंह का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस की टीम जांच में लगी हुई है।