दुर्ग। भूतपूर्व सैनिक एवं किसान का बेटा इंस्टाग्राम में देखे गए लिंक पर रुपए इन्वेस्टमेंट करते हुए 1 लाख 14 हज़ार रुपए ठगी का शिकार हुआ है। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 ( 4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
उतई पुलिस ने बताया कि रुपेन्द्र कुमार पिता रामसाय साहु उम्र 45 वर्ष ग्राम पतोरा थाना उतई जिला दुर्ग का निवासी है। भुतपुर्व सैनिक है। वर्तमान मे खेती किसानी का कार्य करते है। 29 मई 2025 से 23 जून 2025 के मध्य उनके पुत्र गौरव साहु के द्वारा पिता के मोबाईल पर इंस्टाग्राम मे लिंक देखा इस लिंक को ओपन करने से पैसे इनवेस्ट करने का ऑप्शन आया। फिर जिसमे अलग-अलग किस्तों में कुल 1,14,999 डिपॉजिट किया गया। उसके बाद मोबाईल पर पैसा जमा किए जाने का मैसेज आना बंद हो गया। रूपेंद्र कुमार के बैंक खाते से कुल 1,14,999 रुपये ले लिए थे। उसके बाद रूपेंद्र के द्वारा उसी लिंक पर शिकायत की वहीं एक सप्ताह इंतजार किया। इसके बाद रूपेंद्र को महसूस हुआ कि उसके साथ सायबर फ्राड हुआ है। रूपेंद्र ने सायबर सेल भिलाई मे जाकर 6 जुलाई 2025 को शिकायत की। सायबर सेल के द्वारा कार्यवाही करते हुए जिस एकाउंट मे पैसा गया था उसमे 70,630 रुपए होल्ड हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।