शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजन आज

भिलाई नगर। आंचलिक कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन 5 सितंबर को भिलाई निवास काफी हाउस हॉल सिविक सेंटर में किया जा रहा है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विमान भट्टाचार्य एवं जावेद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में एमके तिवारी, आई जे मैसी, पुष्प लता बंसल, रागिनी पुरंदरे, डा. रिचा ठाकुर एवं डॉ संध्या मदन मोहन को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *