दुर्ग। कई दिनों से बीमार चल रहे बैगा पारा दुर्ग निवासी बिशे यादव 78 वर्ष पिता स्वर्गीय राम यादव ने मंगलवार की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर मर्चुरी भिजवाया है। कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि मृतक बिशे यादव अपने घर में अकेले रहता था। शरीर से वह कमजोर हो गया था। पैर से चलने में परेशानी होती थी। अस्वस्थता के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि वह शिवसेना पार्टी से जुड़कर पूर्व पार्षद भी रह चुका है।