लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दुर्ग। उतई पुलिस को लूट के एक प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्यामलाल साहू निवासी अंडा थाना ने उतई थाना में आकर शिकायत की थी कि 24 मई को वह अपने काम से अपने मजदूर पूजा राजपूत के साथ घर जा रहा था। गर्व कॉलेज के पास साइड देखने गया था। बरसात होने से वहीं रुक गया था। तभी तीन लड़के आए और प्रार्थी से गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट किये। इसके बाद कटर से मार देंगे कहकर डराया और जेब में से पर्स निकालकर भाग निकले थे। पूजा राजपूत ने बताई कि तीन लड़कों में से दो लड़के ग्राम पुरई के गोविंद यादव और घुंघरू यादव है, एक लड़के को वह नहीं जानती थी। पुलिस ने आरोपी मोतीराम यादव उर्फ घुंघरू निवासी ग्राम पुरई, गोविंद यादव निवासी ग्राम पुरई एवं राजवीर सिंह निवासी ग्राम पुरई को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी को मारपीट कर करने के बाद पर्स लूटने स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कटर ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं नगदी 100 रुपए जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *