बोनस की राशि को लेकर भाइयों के बीच मारपीट

दुर्ग। परिवार के सभी लोगों के नाम की इकट्ठा जमीन का सोसाइटी में आरोपी ने स्वयं के नाम का खाता खुलवा लिया। जब बोनस की राशि आई तब किसी को भी देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर भाइयों के बीच मारपीट हो गई। उतई पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम गोंड पेंड्री निवासी शिवकुमार रात्रे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह प्लांट में मजदूरी का काम करता है। परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर सवा एकड़ जमीन है। सोसाइटी में प्रार्थी का बड़ा भाई राजेंद्र प्रसाद रात्रे ने अपने नाम का खाता खुलवा लिया था। खाते में आने वाली बोनस की राशि किसी को नहीं देने की बात पर वह अड़ा हुआ था। इसको लेकर गांव में 22 मई को मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में विवाद होने पर आरोपी बड़ा भाई राजेंद्र प्रसाद रात्रे ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की वहीं राजेंद्र प्रसाद का बेटा अनिल रात्रे ने भी हाथ मुक्के से मारपीट किया जिससे प्रार्थी को चोटे आई थी। बीच बचाव करने जब प्रार्थी शिवकुमार की पत्नी सुनीता रात्रे आई तो अनिल रात्रे ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *