मकान में देह व्यापार करते महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत एक मकान में अवैध धन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से देह व्यापार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि जयंती नगर स्थित एक मकान में मकान मालकिन शशि उपाध्याय के मकान में अवैध देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मकान मालकिन शशि उपाध्याय के घर की नियम अनुसार तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री एवं नगदी 12000, मोबाइल बरामद किए। कमरे की तलाशी लिए जाने पर वहां दो ग्राहक जसप्रीत सिंह एवं लखन सिंह मिले जिनकी तलाशी लेने पर नगदी रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री इनके पास से भी बरामद की गई। मकान मालकिन शशि उपाध्याय से पूछताछ करने पर उसने अवैध रूप से देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों शशि उपाध्याय 63 वर्ष निवासी जयंती नगर जसप्रीत सिंह 33 वर्ष संतरा बाडी एवं लखन सिंह जयंती नगर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *