नशीली दवाइयों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नशीली दवाई का व्यापार करने वाले पैडलर एवं सप्लायर के खिलाफ उतई पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के चार सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 22 मई को उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेलुद से पाटन जाने वाले मार्ग पर मानिक चौरी मोड़ के पास दो व्यक्ति नशीली दवाइयां की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उतई थाना से विशेष टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर भेजी गई। वहां पर दो युवक एक्टिवा वाहन के साथ मिले। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह पाटन पुराना बस स्टैंड के पास स्थित सिन्हा मेडिकल स्टोर से प्रतिबंध नशीली दवाइयां खरीद कर अधिक धन कमाने के उद्देश्य से कृष्ण यादव अजय यादव को सप्लाई करते है। पुलिस ने मनोज डोंगरे के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण यादव निवासी बठेना थाना पाटन, अजय यादव ग्राम घुघवा थाना पाटन, मनोज डोंगरे निवासी रामनगर बिजली ऑफिस के पास राजनंदगांव, गोवर्धन लाल सिन्हा निवासी केसर थाना रानी तराई को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,22 क, 27 क के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *