अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। शहर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दो अलग-अलग थाना में मोटरसाइकिल चोरी के अपराध दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पदमनाभपुर थाना अंतर्गत रजा कॉलोनी केलाबाड़ी निवासी नजमुद्दीन तिगाला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पुराना बस स्टैंड दुर्ग के पास पेट्रोल पंप में काम करता है। वह प्रतिदिन अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स सी जी 07 एल एन 2677 से प्रतिदिन पेट्रोल पंप में काम करने के लिए आता है। 11 मई की रात को 11:00 बजे वह काम पर से अपने घर आया और मोटरसाइकिल को घर के सामने रोड के किनारे खड़े कर दिया था। इसके बाद वह घर में सोने चला गया था। दूसरे दिन सवेरे देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है।
इसी तरह ग्राम पतोरा थाना उतई निवासी विजय साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ड्राइवरी का काम करता है। उसने अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स सी जी 07 सीसी 8352 को पायल पेट्रोल पंप पुलगांव में बने पार्किंग में खड़ी कर दिया था और ट्रक क्रमांक सी जी 04 बी एम 8498 को लेकर रेत लाने के लिए धमतरी चला गया था। वहां से 15 मई की शाम को वापस आया और पायल पेट्रोल पंप में ट्रक को खड़ी कर घर जाने के लिए अपनी गाड़ी लेने पार्किंग में गया। वहां जाकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 30000 रुपए आंकी गई है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *