दुर्ग। नेशनल हाईवे में बसंत टॉकीज सामने अनियंत्रित होकर पलटी मालवाहक वाहन को यातायात पुलिस द्वारा तत्काल क्रेन की सहायता से हटाया गया। इस दौरान वीआईपी कारकेट निकलने एवं जाम की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए पेट्रोलिंग द्वारा लगातार वाहनों को डायवर्ट किया गया। शुक्रवार को स्टेरिंग फेल होने पर अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर वाहन पलट गई थी। माल वाहक वाहन पावर हाउस ओवर ब्रिज से बसंत टॉकीज की ओर नीचे उतरते समय पोल से टकराकर पलट गयी थी, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। सूचना मिलने ही तत्काल मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति पर नियंत्रण किया और वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित किया।
