शादी कार्यक्रम में आए बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

दुर्ग। शादी के माहौल में हल्दी के दिन 7 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। देखते ही देखते खुशी का माहौल गम में बदल गया। उतई पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शीतला तालाब उतई के पास ही देवेश साहू का मकान है। उसके घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। 8 मई को हल्दी कार्यक्रम था। घर में बहुत से मेहमान आए हुए थे। इसी दौरान रिश्तेदार का 7 वर्षीय बच्चा मानस नहाने के लिए तालाब में गया हुआ था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। जब तक लोगों को पता चलता वह गहरे पानी में चला गया था। जानकारी मिलते ही परिवार में भाग दौड़ मच गई। लोगों ने बच्चे
को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गुस्से में आए परिजनों और लोगों ने इसका प्रमुख कारण मुरम खनन होना बताया है। लोगों ने कहा कि अवैध मुरम खनन के चलते तालाब काफी गहरा हो गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर उतई के सीएमओ राजेंद्र नायक पहुंचे और परिवार वालों को ढांढस बंधाया तथा पीड़ित परिवार को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *