दुर्ग। पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर एक वृद्ध ने जान दे दी है।मौके पर पहुंची अंजोरा चौकी पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय खेमू लाल गायकवाड पिता स्वर्गीय कार्तिक राम गायकवाड चंदखुरी निवासी था। उसका एक मकान ग्राम बिरेझर में भी था। वह कुछ दिन से बिरेझर में रह रहा था। गुरुवार की सुबह वह घर से कहीं चला गया था।दोपहर में लोगों ने उसे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा। इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि उसके तीन बेटे एवं बहू सहित भरा पूरा परिवार था। वह कहता था कि अब वह जीना नहीं चाहता है। बुधवार को उसने फांसी लगा ली। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।