मोहन नगर थाना अंतर्गत आशा नगर कैलाश नगर में एक युवक ने अपने घर में बुधवार की दोपहर को फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा ने बताया कि मृतक जय किशन देवांगन 25 वर्ष पिता सुशील देवांगन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका था और वह नौकरी की तलाश कर रहा था। आज दोपहर को वह अपने कमरे में था। दोपहर लगभग 3:00 बजे घर वालों ने दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिवार वालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो जयकिशन देवांगन फांसी पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में पहुंचाया। उसने इंग्लिश में लिखकर एक सुसाइडल नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। इसमें परिवार वालों या किसी अन्य को परेशान ना किया जाए।