सुने आवास का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी

दुर्ग। शादी कार्यक्रम में शामिल होने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने सुने आवास का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महावीर गोड़ वार्ड नंबर 9 गिरधारी नगर दुर्ग निवासी है और वह शिक्षा विभाग में नौकरी करता है। 20 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे और घर में ताला बंद कर ग्राम तरंपोगी जिला रायपुर शादी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित गया हुआ था। 21 तारीख को सुबह वह वापस आया। मकान के सामने के दरवाजा का ताला खोलकर उसने अंदर प्रवेश किया ।अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था।घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था। आरोपी ने घर में रखी सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का टॉप्स,3 जोड़ी चांदी की पायल, एक नग चांदी का सिक्का एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *