अग्निशमन विभाग को मिली अत्याधुनिक वाहन, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग। जिले में अग्निशमन नगर सेनानी टीम को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से अत्याधुनिक 12000 लीटर टैंक क्षमता वाली अग्निशमन वाहन मिली है। लेटेस्ट तकनीक से लेंस इस फायर वाहन मिलने से टीम को आपातकालीन स्थिति में काफी मदद मिलेगी। मंगलवार की सुबह अग्निशमन कार्यालय मे दुर्ग विधायक एवं नगर पालिका निगम दुर्ग महापौर ने नवीन आधुनिक फायर ब्रिगेड की पूजा कर हरी झंडी दिखाई और उसे रवाना किया।
आधुनिक फायर ब्रिगेड नई तकनीक से लेंस है जिससे आग लगने के दौरान जल्द से जल्द आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता है। ऊंची इमारत में आग लगने पर किस तरह आग बुझाई जाए यह सारी जानकारी संभागीय सेनानी द्वारा दी गई। इस दौरान अग्निशमन टीम ने छत्तीसगढ़ शासन का आधार आभार किया है और कहा कि इससे कार्य में और मजबूती आएगी। घटना के समय आग पर तुरंत काबू पाने और लोगों की तुरंत सहायता करने में इस अग्निशमन वाहन से मदद मिलेगी। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *