संघर्ष एक जीवन समिति के द्वारा किया गया आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव व दुर्ग शहर महापौर अलका बघमार रही मौजूद
आज 15 अप्रैल को राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस के अवसर पर दुर्ग में संघर्ष एक जीवन समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
यह आयोजन न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सम्मानित करने के लिए था, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी था। ट्रांसजेंडर समुदाय के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
