शादी का झांसा देकर किशोरी से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। बहला फुसला कर एवं शादी का झांसा देकर किशोरी को घर से भगा कर ले जाने एवं उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि डूमरडीह निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी 30 मार्च को बिना किसी को कुछ बताएं घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद मामले को जांच में लिया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर ठाकुर निवासी मिनीमाता नगर थाना खुर्सीपार को गिरफ्तार किया ।उसके पास से किशोरी को बरामद किया गया है। आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देते हुए अपने साथ लेकर गया और उसके साथ लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *