सुबह रेलवे कर्मचारियों के लिए कर्मचारी शिकायत निवारण कर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

शुक्रवार की सुबह रेलवे कर्मचारियों के लिए कर्मचारी शिकायत निवारण कर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया था। यह आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों, उन्हें स्वस्थ कार्यालयीन वातावरण प्रदान करने ,उनकी शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया था।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक शिवाशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में 9 कर्मचारियों द्वारा लिखी शिकायत दर्ज कराई गई है वहीं मौखिक रूप से की गई शिकायतों का गहन विचार विमर्श करके त्वरित निराकरण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्टेशन के लगभग 72 कर्मचारी और उनके परिवार वालों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। उपमंडल रेलवे हॉस्पिटल बीएमआई के डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, इससे होने वाली हानि, परहेज करने के अलावा स्वास्थ्य को ठीक रखने के संबंध में जानकारी दी गई। जिनकी तबीयत खराब थी उनका उपचार किया गया। इस शिविर में डॉक्टर दुर्गेश कुमार सिन्हा, इंद्रजीत कुमार सिन्हा, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *