आईजी राम गोपाल गर्ग ने रक्षित केंद्र का किया वार्षिक निरीक्षण

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण शुक्रवार को किया। इस दौरान उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने प्रशासनिक भवन में गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक, वाहन शाखा, महिला कल्याण केंद्र, यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा, रोज नामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री गर्ग ने कहा कि दुर्ग जिला पुलिस का राज्य में महत्वपूर्ण स्थान है। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर आता है। दुर्ग जिला पुलिस मुस्तैद एवं चुस्ती से काम करती है। लोकसभा चुनाव, नगर पालिका चुनाव ,पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है। उन्होंने राज्य के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन किये जाने के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, राहुल बंसल, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर हरीश पाटिल, अनूप लकड़ा, चंद्र प्रकाश तिवारी, हेम प्रकाश नायक, नीलकंठ वर्मा सहित सभी थाना चौकी के प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *