ग्राम कोलिहापुरी में रोड के किनारे से जा रही वृद्धा को अज्ञात हाईवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलगांव पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलगांव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे बोरिद पाटन निवासी 60 वर्षीय उषा बाई मिश्रा पति स्वर्गीय बाबूलाल मिश्रा रोड के किनारे से पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात हाईवा चालक ने उषा बाई को पीछे से जमकर टक्कर मार दी। इससे उषा दूर जा गिरी और उसे गंभीर चोटे आई। आरोपी वहां से भाग निकला था। गंभीर रूप से घायल उषा वाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी और शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए अज्ञात हाईवा चालक की पतासाजी कर रही है, वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि वृद्धा वर्तमान में कोलिहापुरी में अपने दो बेटों के साथ किराए पर मकान लेकर रह रही थी।