उज्जैन। शहीद स्मृति मंच गणेश नगर अमर शहीद अरविंद सिंह तोमर का बलिदान दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए मंच अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि शहीद श्री अरविंद सिंह तोमर 11 दिसंबर 2001 को जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शहीद हुए थे, हर वर्ष 14 दिसंबर को शहीद अरविंद सिंह तोमर का बलिदान दिवस मनाया जाता है। बलिदान दिवस कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेडा, वरिष्ठ पार्षद शिवेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह परमार, क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पत्रकार महेंद्र सिंह बैस, समाजसेवी बंटी भदौरिया, भाजपा विक्रम मित्र मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, कमलकिशोर सोनी, अनिलसिंह चंदेल, निशा बुद्धेसिंह सेंगर, रामसिंह जादौन, रामदत्तसिंह चौहान, हरदयालसिंह ठाकुर, निर्भयसिंह पंवार, मन्नासिंह सेंगर, अंगदसिंह भदौरिया, ध्रुवसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- आशिफ खान (उज्जैनी) मध्यप्रदेश