दुर्ग। बैंक में बंधक होने के बाद भी मकान का सौदा कर 20 लाख रुपए प्राप्त कर लेने के बाद 2 वर्षों से फरार होकर छुप छुप कर रहने वाले आरोपी दंपति को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दीपक नगर दुर्ग निवासी आरोपी जयप्रकाश पहवानी 48 वर्ष एवं उसकी पत्नी कल्पना पहवानी 45 वर्ष का मकान बैंक में बंधक रखा हुआ था। दोनों ने अपने मकान का प्रार्थी से 75 लाख में बेचने का सौदा कर लिया। इसके बाद बैंक बंधक होने की जानकारी को छुपा कर 20 लाख रुपए एडवांस प्राप्त कर लिए थे। इसके बाद रजिस्ट्री ना कर दोनों पति-पत्नी वर्ष 2022 से फरार थे। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
उक्त कार्रवाई में मोहन नगर प्रभारी नवी मोनिका पांडे ,एएसआई पारस ठाकुर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक वेदराम बंदे, विश्वजीत टंडन और विनीत तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।