दुर्ग 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम को 17 वर्षीय नितेश साहू पिता रामलाल साहू निवासी ग्राम परसाही ने अपने घर के सामने का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने छज्जे में लगे हुक से नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाया और झूल गया। जब घर वालों ने उसे फांसी पर झूलता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को थी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को नीचे उतार कर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।