पेशी से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला – नशे की हालत में आरोपी ने कलेक्टोरेट के सामने कई लोगों पर किया हमला

पेशी से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला – नशे की हालत में आरोपी ने कलेक्टोरेट के सामने कई लोगों पर किया हमला
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला मुख्यालय में एक नशेड़ी ने कोर्ट में पेशी से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने मौके पर मौजूद कई अन्य लोगों पर भी हमला किया और उसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दुर्ग टीआई एसएन सिंह ने बताया छावनी निवासी राहुल राजपूत (30 साल) ने अपने परिवार की महिला को लेकर दुर्ग पेशी पर आया था। पेशी में हाजिर होने के बाद वो बाइक से भिलाई जा रहा था। वह जैसे ही कलेक्टोरेट के ठीक सामने पटेल चौक पहुंचा अचानक एक युवक ने चाकू लेकर उन्हें दौड़ा लिया। उसने राहुल के पैर में चाकू से वार किया तो वो बाइक से गिर गया। इसके बाद कुछ लोग उसे बचाने दौड़े आरोपी ने उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। दुर्ग पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


नशे का आदी और आदतन आपराधी किस्म का है आरोपी
दुर्ग पुलिस के मुताबिक हमला करने वाला आरोपी दुर्ग के केलाबाड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। वह आदतन नशे का आदी है और अपराधी किस्म का युवक है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसने इस तरह पहले भी किया है। उसकी पीड़ित से कोई दुश्मनी भी नहीं थी न ही वो उसे जानता था। इसके बाद भी उसने इस तरह उसके ऊपर हमला किया इससे साफ है कि आरोपी दिमागी रूप से भी आपराधिक किस्म का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *