करोड़ों की ठगी का मामला,,एक ही बैंक के नौ कर्मचारियों पर लगा जालसाजी का आरोप

दुर्ग के इलाहाबाद बैंक के स्टाफ द्वारा प्राथी तिज़िल सिंह,गणेश सिंह निखिल सिंह के साथ लोन खाते में जालसाजी कर ठगी करने का मामला सामने आया है जिसमे दुर्ग पुलिस ने सभी 9 आरोपियों पर अपराध दर्ज कर कार्यवाई की गई।

दुर्ग के इलाहाबाद बैंक के स्टाफ द्वारा अपने ही ग्राहक से जालसाजी कर लोन खातों के माध्यम से ठगी करने का मामला सामने आया जिसमे इलाहाबाद के 9 स्टाफ द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया जिसमे प्रार्थी प्राथी तिज़िल सिंह,गणेश सिंह ,निखिल सिंह द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराया गया। आपको बता दे कि वर्तमान में इलाहाबाद बैंक दुर्ग के संतरा बाड़ी में इंडियन बैंक के रूप में मर्ज कर संचालित है।

आपको बता दे कि दुर्ग के कैलाश नगर वार्ड 19 शीतला मंदिर निवासियों ने अपने साथ हुई ठगी पर दुर्ग पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराया कि तिज़िल सिंह से 21 लाख 50 हजार,गणेश सिंह से 52 लाख 82 हजार 500 ओर निखिल सिंह 28 लाख की ठगी की गई है जिसमे दुर्ग पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सभी 9 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं पर कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *