अलग-अलग जगह पर खड़ी दो पहिया वाहन की चोरी

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत घर के सामने खडी़ एवं पुलगांव क्षेत्र में रोड के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 44 गुरु घासीदास वार्ड कसारीडीह निवासी उमाशंकर देशलहरा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नगर निगम में सफाई का कार्य करता है। 23 मई को वह बस स्टैंड के पास से काम निपटाना के बाद अपने घर आकर अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सएल सीजी 24 के 9764 को अपने घर के पास गुरु घासीदास नगर में खड़ी कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी वाहन गायब थी। वाहन की कीमत लगभग 10,000 रुपए बताई जा रही है।इसी तरह पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम देवरी वार्ड नंबर 14 थाना डौंडीलोहारा बालोद निवासी खुमेश कुमार पिस्दा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह खेती किसानी का कार्य करता है। 18 मई को किसी आवश्यक काम से अपनी होंडा शाइन वाहन क्रमांक सीजी 24 एन 3885 पर सवार होकर दुर्ग आया हुआ था। काम निपटाने के बाद वह रात लगभग 8:00 बजे अपने गांव वापस जा रहा था। पोटियाकला शराब भट्टी के पास रास्ते में रोड के किनारे उसने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर थोड़ी देर आराम करने लगा। इसी दौरान उसकी आंख लग गई। मौका पाकर अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 15,000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *