अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। काले रंग के कैरी बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.80 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 10,800 रुपए आंकी गई है को जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) ,27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मोहन नगर थाना प्रभारी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के कैरी बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी दीपक बघेल 19 वर्ष निवासी बाम्बे आवास उरला थाना मोहन नगर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा अपने जीजा राहुल दास मानिकपुरी निवासी बाम्बे आवास उरला के पास से लेकर आता है। टीम ने आरोपी राहुल मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *