न्याय की गुहार लिए मनरेगा मजदूरों ने लगाई गुहार पहुंचे कलेक्टर द्वार

मनरेगा के तहत अपनी रोजी रोटी से लगे मजदूरों का काम रोक मजदूरी नहीं करने दिए जाने से नाराज सैकड़ों ग्रामीण मजदूरों ने जिला कलेक्टोरेट पहुंच लगाई फरियाद इस दौरान सभी ग्रामीण मजदूरों ने कलेक्टोरेट के परिसर पर बैठ जताई नाराजगी

बोरी थाना अंतर्गत ग्राम रेवता नगपुरा के सैकड़ों की संख्या में मंगलवार को दुर्ग कलेक्टर पहुंच न्याय की गुहार लगाई इस दौरान ग्रामीण मनरेगा मजदूरों ने तीन ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर दुर्ग जिलाधीश से मनरेगा कार्य शुरू करवाने लगाई गुहार इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट के पोर्च पर बैठ कर अपना शांति पूर्वक आक्रोश जताया।

इस दौरान ग्रामीण मनरेगा मजदूरों ने बताया कि शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत ग्राम रेवता में मनरेगा में लगभग 13 लाख की राशि स्वीकृत की गई जिस पर कुछ दिनों के स्थानीय गांव के बड़े पहुचवाला द्वारा कार्य नही करने देने के बाद रौब बताकर काम को रुकवा दिया गया जिससे नाराज मनरेगा मजदूरों ने आज दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई वही इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी ने मीडिया से अपनी जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *