नर्सिंग होम एक्ट का पालन न करने पर आरोग्यम हॉस्पिटल का आयुष्मान से कार्य हुआ निरस्त

नर्सिंग होम एक्ट के तहत गंभीर लापरवाही किए जाने के कारण आरोग्यम हॉस्पिटल का एक साल के लिए आयुष्मान योजना से इलाज करने कार्य को किया गया निरस्त वही इसी तरह से लापरवाही पाए जाने पर ट्विंसिटी के 4 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया…

दुर्ग के कादंबरी नगर स्तिथ आरोग्यम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे खेल को खत्म कर दिया गया है वही आपको बता दे की पिछले कई दिनों से दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान योजना के द्वारा इलाज के नाम पीड़ित परिवारों से नगदी आहरण के साथ ही दुर्ग जिला नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी अनिल शुक्ला को मिली शिकायतों पर टीम द्वारा मौके पर पहुंच जांच की गई जहा सभी शिकायत सही पाई गई। इसी कड़ी में दुर्ग जिला कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी के द्वारा दुर्ग में संचालित आरोग्यं हॉस्पिटल में आयुष्मान से चल रही इलाज सेवाओं को बंद करने हेतु राज्य प्रशासन को पत्र भी भेजा गया था जिसपे कार्यवाई करते हुए अब एक साल के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा कर इलाज करने की अनुमति निरस्त कर दी गई।


आपको बता दें कि पूरा मामला बीते माह 5 अप्रैल से शुरू हुआ था जहां एक 13 साल की किशोरी की मौत जो की राजनांदगांव के निवासी थी जहर खाने के बाद 10 दिन के इलाज उपरांत आरोग्यंम अस्पताल में हो गई थी जिसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीएमएचओ कार्यालय को पत्र प्रेषित ना करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड के नाम पर भारी फीस वसूली की शिकायतें लगातार होने के बाद यह पूरी कार्रवाई की गई है। वही इस तरह के मामले में ट्विंसिटी के कई अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के तहत गंभीर शिकायते प्राप्त हुई जिसकी मौके पर पहुंच दुर्ग जिला नर्सिंग होम एक्ट की टीम ने जांच भी की जिसके बाद भिलाई के 4 हॉस्पिटल से किए जा रहे कार्यों पर स्पस्टीकरण मांगा गया है। जिसमे भिलाई गायत्री हॉस्पिटल, रैंबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल सहित अन्य दो और हॉस्पिटल है। इस मामले में दुर्ग जिला नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल शुक्ला ने अपनी जानकारी दी

बाइट,,, 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *