दुर्ग विधायक ने नामांकन रैली को लेकर की पत्रकारवार्ता

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा करने पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की नामांकन रैली 15 अप्रैल को आयोजित की जा रही है जिसमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव में अपना नामांकन जमा करने पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए भाजपा बड़ी संख्या में सभा और रैली का आयोजन कर रही है वही इस मामले में दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा। विजय बघेल के नामांकन के मौके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दौरान जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। यह जनसभा स्टेडियम के पास मानस भवन ग्राउंड में किया जाएगा…

इस दौरान दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डो से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नामांकन रैली में शामिल होंगे साथ ही कहा की दुर्ग शहर में भाजपा सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क करते हुए उनसे नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार की उपलब्धिया गिनाई…

वही इस नामांकन रैली को सफल बनाने भाजपा दुर्ग शहर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर सक्रियता से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *