आपसी विवाद के चलते दुर्ग में फिर हुई हत्या,पेट्रोलिंग टीम ने दिखाई तत्परता,,एक आरोपी से कर रही पूछताछ

दुर्ग‌। आपसी विवाद को लेकर एक आरोपी ने युवक की पत्थर से वार कर हत्या करत दी। मौके पर पहुंची मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आमा पारा मंडई मैदान दुर्ग निवासी गोलू यादव 27 वर्ष की उसी के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी गणेश यादव 37 वर्ष के साथ पुरानी दुश्मनी चल रही थी। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इस पर गुस्सा यारों की गणेश यादव ने गोलू यादव पर पत्थर से वार कर दिया इससे गोलू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जांच प्रारंभ कर दी घटना के कुछ की देर के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के मुताबिक मृतक गोलू यादव मजदूरी का काम करता था तथा उसके मां ,पिता, भाई, बीवी सभी मजदूरी का काम करते हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षुक डीएसपी,टी आई आकांक्षा पांडे ,,लक्ष्मण ठाकुर ,गुप्तेश्वर यादव ,संतोष शर्मा ,अजय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश देशमुख,मुरली वर्मा,वेदराम बांदे,क्रांति शर्मा,रितेश अग्निहोत्री की अहम भूमि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *