14 साल पूर्व दर्ज किए गए एक मामले में हुई सुनवाई

दुर्ग। 14 साल पूर्व दर्ज किए गए एक मामले में लगातार सुनवाई के बाद न्यायालय ने कांग्रेसी नेता राजेंद्र साहू, जानिसार अख्तर, रीति देशलहरा सहित अन्य नेताओं को बाइज्जत बरी किया है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़िया बेरोजगारों की भर्ती की मांग को लेकर जेपी सीमेंट के सामने वर्तमान में कांग्रेस से दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी तत्कालीन छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेता राजेंद्र साहू, जानिसार अख्तर, घनाराम साहू,शंकर साहू, रीति देश लहरा, बसंत गायकवाड, महेंद्र साहू, जितेंद्र कुमार सपहा, प्रकाश शर्मा, मेघनाथ आदि ने धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया था, वहीं लगभग 10 लोगों के खिलाफ सुपेला थाना में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। सभी के खिलाफ धारा 147,186, 332, 353 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रथम श्रेणी न्यायाधीश विजेंद्र नाथ ठाकुर के न्यायालय में मामले की सुनवाई की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *