दुर्ग के बघेरा स्तिथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आनंद सरोवर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ स्नेह मिलन का आयोजन जिसमे विभिन्न छेत्रो से जुड़ी महिलाओ का सम्मान किया गया…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आनंद सरोवर बघेरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से शाहाना कुरैशी (छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मान ),प्रीति अजय बेहरा (सदस्य आंतरिक परिवार समिति सीमा सशस्त्र बल भिलाई ) डॉक्टर कल्पना देशमुख (मिनी माता अलंकार से सम्मानित ) रत्ना नारमदेव ( पूर्व एल्डरमेन व समाज सेविका ) ब्रह्माकुमारी रीटा बहन संचालिका ब्रह्माकुमारीज़ दुर्ग ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन (वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका )इस कार्यक्रम में “महिला सशक्तिकरण के लिए परमात्मा शिव द्वारा सकारात्मक परिवर्तन ” विषय पर सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन के आये हुए सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि अगर हर नारी अपनी शक्ति को याद रखें तो नारी शक्ति जागृत हो जाएगी और नारी सशक्त बन जायेगी। देखते हैं नारी शक्ति का इतना सम्मान है कि आज नदियों के नाम बहनों के नाम पर ही है
वही शबाना कुरैशी ने कहा कि हमारे जीवन में जब सकारात्मक विचार आते है तो समझना चाहिए कि हमारे कदम अच्छी दिशा की ओर बढ़ रहें हैं घर में माता-पिता अपमानजनक बातें करते हैं तो उसका असर बच्चों पर पड़ता है तो हमें ध्यान रखना है अपने एक एक विचारों पर कर्म पर यदि हम अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रहे तो महिलाओं का सशक्तिकरण सहज हो जायेगा।
इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने भी अपना उद्बोधन दिया।