दुर्ग में छग स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ समिति का हुआ गठन जिसमे दुर्ग निगम के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री अनिल सिंह को नियुक्त किया गया

दुर्ग नगर पालिक निगम स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के नये कार्य समिति के गठन किया गया जिसमे दुर्ग नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ के नये अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अनिल सिंह को बनाया गया। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शरद दुबे की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम दुर्ग के नये कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसके तहत दुर्ग नगर निगम के नव गठित कर्मचारी संघ द्वारा निगान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से परिचयात्मक मुलाकात की गई।इस अवसर पर आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उक्त कार्य समिति द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग में कर्मचारी हितार्थ मांगो को प्रमुखता से निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने एवं प्रशासन के साथ कर्मचारियो को समस्याओं पर चर्चा कर सार्थक हल हेतु आगामी 3 वर्षों के लिए नये कार्य समिति का गठन किया गया है।इस दौरान बड़ी संख्या में निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।