दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी में कार्यरत प्यून ने अपने घर के कमरे में ही फांसी पर लटक कर जान दे दी ।मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मोहन नगर थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी शंकर नगारची 35 वर्ष ने गुरुवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और लगभग तीन दिन से पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से शंकर अपने घर में अकेला ही रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
