सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही मोहन नगर थाना अंतर्गत सिकोलाभाठा क्षेत्र में बीती रात ज्वैलरी की दुकान में चोरी हो गई। आरोपी लाखो रुपए के जेवरात ले भागे। दुकान अभिषेक ज्वेलर के संचालक अभिषेक सोनी का था।रात में अभिषेक सोनी अपने दुकान का शटर लगाकर घर गया हुआ था सुबह अपनी दुकान आकर देखा तो उसके दुकान के दीवार में छेद मिला उसने दुकान में जाकर देखा तो सोने चांदी के जेवरात नही दिखे ,,तत्काल मौके पर मोहन नगर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई मोहन नगर पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर जॉच कर रही है ।
