दुर्ग में दिगंबर जैन पंचायत ने की विश्व के कल्याणार्थ पहल, 14 से णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप व महायज्ञ का आयोजन

श्री दिगंबर जैन पंचायत दुर्ग ने विश्व के कल्याणार्थ विशेष धार्मिक पहल करते हुए जैन समाज के प्रमुख मंत्र णमोकार महामंत्र के सवा लाख सामूहिक जाप अनुष्ठान का 14 सितंबर से 16 सितंबर तक और विश्वशांति महायज्ञ का 17 सितंबर को पूरे विधिविधान के साथ किया जा रहा है।इस तरह का धार्मिक आयोजन दुर्ग शहर में पहली बार हो रहा है। जो आर्यिका रत्न 105 सौभाग्यमति माताजी के सानिध्य में संपन्न होगा।
गौर तलब है की प्रेसवार्ता में आर्यिका रत्न 105 सौभाग्यमति माताजी जी ने मीडिया को बताया की पृथ्वी का कण-कण हमें त्याग करने का संदेश देती हैं। त्याग करने से सुख मिलता है। मृत्यु के पहले त्याग करनेे वाला व्यक्ति बैरागी होता है। त्याग का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। जितना हम त्याग करेगे, उतना अधिक हमें सफलता मिलेगी।
साथ ही श्री दिगंबर जैन पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी और मंत्री व चातुर्मास के संयोजक संदीप लुहाडिया ने मीडिया से चर्चा में बताया की यह संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम दिगंबर जैन मंदिर बनियापारा दुर्ग में संपादित होगा। णमोकार महामंत्र के जप और विश्व शांति महायज्ञ में प्रदेशभर से जैन समाज के श्रद्धालु हजारों की संख्या में शामिल होंगे। फलस्वरुप आयोजन की भव्य तैयारी छतरपुर (म प्र) से पधारे बाल ब्रह्मचारी पंकज शास्त्री के निर्देशन में अंतिम चरण पर है।