दुर्ग//बिहार से पहुंचे विधायक प्रमोद कुमार ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू का भ्रष्टाचार में संरक्षक, कानून व्यवस्था बहाल करने में विफल और जनआकांक्षाओं को धोखा देने वाले विधायक का आरोप लगाते हुए ली प्रेसवार्ता वही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए बिहार से पहुंचे प्रवासी विधायक प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं की अनदेखी बेतहाशा भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में गुणवत्ताहीनता, खराब कानून व्यवस्था जैसे अनेको मुद्दों पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को दुर्ग भाजपा कार्यलय में प्रेस से चर्चा की।
इस दौरान विधायक प्रमोद कुमार ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रिसाली नगर निगम क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र दोनों को समाहित करके वर्तमान विधायक और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू भ्रष्टाचार के संरक्षक, कानून व्यवस्था बहाल करने में विफल और जनआकांक्षाओं को धोखा देने वाले विधायक साबित हुए है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में समस्याओं का अंबार लगा है, लेकिन जनसमस्याओं के निराकरण से ज्यादा वे कमीशनखोरी की प्रथा को निभाते हुए कांग्रेसी ठेकेदारों की भलाई में लगे रहते हैं। वे ऐसे गृह मंत्री है जो अपने खुद के विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल क्या होगा वह बताने की आवश्यकता नहीं है।

साथ ही कहा की रिसाली नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे विधानसभा में विधायक कांग्रेस साहू के संरक्षण में अवैध कब्जों की बाढ़ आ गई है। भाजपा पार्षदों के वार्ड की अनदेखी करते हुए विकास कार्यों में भेदभाव किया जाता है। वही कहा की गोठान योजना केवल दिखावे की है, गाय आज भी रोड में हैं जिससे एक्सीडेंट होकर जनता घायल हो रही है।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण इलाके के बारे में चर्चा करते हुए कहा की रसमडा और बोरई में आईटीआई खोलने की घोषणा करके विधायक आज तक गायब है। नगपुरा में कॉलेज नहीं खुला लेकिन कॉलेज का नामकरण कर दिया गया, निकुम में भी कॉलेज बनाने का झूठा वादा किया गया। औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को रोजगार देने का वादा करके विधायक मुंह छुपाए घूम रहे हैं। अंजोरा ख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज तक नहीं खुला नगपुरा कोटनी ओवरब्रिज निर्माण अधूरा है। कोटनी पिपरछेड़ी, बेलोदी, तिरंगा, झोला, विनायकपुर में रेत और मुरूम का अवैध खनन विधायक के संरक्षण में लगातार जारी है। उतई बायपास रोड अनियमितता और कमीशनखोरी का शिकार हो चुका है। ग्राम पंचायत खोपली में अमृत मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण 60 प्रतिशत पूरा होने के बाद भी विधायक के इशारे पर विद्वेषपूर्ण सोच के कारण रोक दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए भाजपा की सरकार जल्द बनने का आश्वाशन देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी