भाजपा भिलाई सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव के निवास का घेराव करेगी। हरेली के दिन होने वाले घेराव को लेकर भाजपा ने कल शाम अपनी रणनीति भी बनाई। भिलाई भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित भिलाई भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर सभी लोगों को घेराव के दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर आने की अपील की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश भूरिया ने बताया कि वे सभी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को साढे 4 साल के कार्यकाल का आईना दिखाएंगे कि जिस जनता ने उन्हें चुनकर भेजा, वही जनता आज परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक के घरों तक पहुंचेगी।