भिलाई अय्यपा नगर कोहका निवासी नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है । मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने
आरोपित को हिरासत में लिया है। बता दें कि रविवार की दोपहर में अय्यपा नगर कोहका निवासी झलक बंशकार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में पता चला कि मृतका का पति देवेंद्र बंशकार उर्फ रिंकू (21) अपनी पत्नी से हमेशा विवाद कर उसे प्रताड़ित करता था। रविवार को
भी आरोपित का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। झलक ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी। जिस पर उसकी मां और बहन उसके ससुराल गए थे। ससुराल वालों से मायके वाले बात कर ही रहे थे कि झलक ने अपने. में कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पंचनामा किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका के पति देवेंद्र बंशकार उर्फ रिंकू के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। यहां उल्लेखनीय है कि बीते फरवरी महीने में ही झसक की शादी आरोपित से हुई थी। इसके बाद से उसे उसके ससुराल में परेशान किया जा रहा था।